Skip to content Skip to footer

यशराज भारतीय सम्मान 2025 – आभार समारोह 

" निःस्वार्थ सेवा और जमीनी बदलाव को समर्पित एक संकल्प"

मुंबई, 14 अप्रैल 2025यशराज भारतीय सम्मान (YBS) 2025 का आभार समारोह (Gratitude Ceremony) 20 अप्रैल को मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) स्तिथ जमशेद भाभा थिएटर में आयोजित होगा। यह आयोजन उन ज़मीनी नायकों को समर्पित है, जिन्होंने समाज को बेहतर बनाने के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य कर सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन सतत जारी रखा है।

ये वे लोग हैं जो किसी पहचान या प्रशंसा की अपेक्षा किए बिना, स्वास्थ्य, समान विकास, नैतिक शासन और सामाजिक न्याय जैसे क्षेत्रों में अनूठा योगदान दे रहे हैं।

इस सम्मान की स्थापना यशराज रिसर्च फाउंडेशन (YRF) और वाईबीएस सलाहकार समिति के सहयोग से, श्रीमती दीपाली भानुशाली के नेतृत्व में हुई थी। यह सम्मान, हमारे सलाहकार समिति के वर्तमान और संस्थापक अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार जैन (पूर्व लोकपाल सदस्य, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्य सचिव) की दूरदर्शी सोच और निरंतर मार्गदर्शन के चलते अस्तित्व में आया है।

सलाहकार समिति में श्री हसीब द्राबू, श्री जयेश पटेल, श्री ओम पोरवाल, श्री सुभाष मुंद्रा, श्री सैयद रज़ा हैदर और श्री वेद आर्य  जैसे विविध क्षेत्रों के प्रतिष्ठित सदस्य शामिल हैं।

समारोह के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के राज्यपाल, माननीय श्री सी. पी. राधाकृष्णन विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री दिलीप वालसे पाटिल (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, महाराष्ट्र) और श्री अमिताभ कांत (भारत के G20 शेरपा) समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन करेंगी श्रीमती श्वेता शेलगांवकर, और सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगी कथक कलाकार श्रीमती शरवरी जमेनिस   एवं उनके साथी।

इस वर्ष के सम्मान विजेताओं की घोषणा भी इसी समारोह में होगी। आभार का यह उत्सव इन्ही लोगों के समर्पण और नेतृत्व को सम्मानित करने का एक विनम्र प्रयास है — और पूरे समाज के साथ इनकी प्रेरणात्मक कहानियों को साझा करने की एक पहल है।